Breaking News

बलिया के युवा साहित्यकार श्वेतांक सिंह को छत्तीसगढ़ में मिला 'मां वीणापाणि साहित्य सम्मान-2020'

 बलिया के युवा साहित्यकार श्वेतांक सिंह को छत्तीसगढ़ में मिला 'मां वीणापाणि साहित्य सम्मान-2020'


बलिया 1 फरवरी 2020 ।।चर्चित युवा कवि श्वेतांक सिंह को छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था 'नवीन कदम समूह' द्वारा उत्कृष्ट साहित्य सृजन हेतु 'मां वीणापाणि साहित्य सम्मान-2020' प्रदान किया गया है। ये मूल रूप से ग्राम चकिया, जनपद बलिया के निवासी हैं और लेखन में कोलकाता से भी सक्रिय रहते हैं। इसके पूर्व भी इन्हें सुंदर काव्य सृजन हेतु 'अभिजना साहित्य सम्मान' सहित कई अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। श्री सिंह के पिता प्रो यशवंत सिंह कोलकाता विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर है । श्री सिंह , हिंदी साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार केदारनाथ सिंह के पौत्र (चचेरा) है । श्री सिंह को साहित्यिक लेखन विरासत में मिली है । ज्ञातव्य है कि देश विदेश के पचास से अधिक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में इनकी 100 से अधिक कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं। इनके कई चर्चित साझा काव्य संग्रह भी प्रकाशित हुए हैं। वर्तमान में ये अध्यापन के साथ-साथ  गंभीर सिंह (पी.सी.एस.) की शिक्षा के लिए समर्पित संस्था 'नया विचार नई उर्जा फाउंडेशन ऑफ इंडिया' के प्रदेश संयोजक के रूप में शिक्षा क्रांति हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं।
       सम्मानित किए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया  शिव नारायण सिंह सहित जनपद और देश के तमाम प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।