Breaking News

नगरा बलिया : भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया पं दीनदयाल उपाध्याय की 52 वी पुण्यतिथि

 भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया पं दीनदयाल उपाध्याय की 52 वी पुण्यतिथि
संतोष द्विवेदी


नगरा, बलिया 11 फरवरी 2020 ।। एकात्म मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की 52 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय भवन में एक सादे समारोह में मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजीव सिंह चंदेल व मुख्य वक्ता भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आलोक शुक्ला ने पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया।
                कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव सिंह चंदेल ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पयदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने की लड़ाई लड़ी। उनके सिद्धान्तों व सपनों को साकार करना ही पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्य वक्ता भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आलोक शुक्ला ने कहा कि पं. दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर ही भारत को परमवैभव पर ले जा सकते हैं। कहे कि केन्द्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पं. दीनदयाल के सिद्धांत पर खरी उतरकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही हैं। इस मौके पर फतेह बहादुर सिंह,राजू सोनी, अमरेन्द्र सोनी, जय प्रकाश जायसवाल, लाल बहादुर सिंह उपस्थित रहे। संचालन सौरभ किशोर मिश्र ने किया। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह ने आभार व्यक्त किया।