Breaking News

गायत्री परिवार की पाक्षिक पत्रिका प्रज्ञा के प्रधान संपादक पंडित वीरेश्वर उपाध्याय कल आएंगे बलिया,गायत्री साधको में खुशी की लहर

 गायत्री परिवार की पाक्षिक पत्रिका प्रज्ञा  के प्रधान संपादक पंडित वीरेश्वर उपाध्याय कल आएंगे बलिया,गायत्री साधको में खुशी की लहर


बलिया 16 फरवरी 2020 ।।गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के प्रागंण में मां गायत्री के अन्नय साधक ऋषि परंपरा को भारत ही नहीं विदेशों में भी जाकर भारतीय संस्कृति का धर्म ध्वज फहराने वाले तपस्वी व प्रज्ञा पाक्षिक के प्रधान सम्पादक पं. वीरेश्वर उपाध्यायजी का आगमन 17 फरवरी को होगा।जिसके लिए गायत्री परिजन काफी उत्साहित है।
विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आने वाले युग विचारक,प्रखर वक्ता पं.वीरेश्वर उपाध्याय के द्वारा 18 फरवरी को 10:00 बजे से गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में  प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल एवं सांस्कृतिक मंडलों की विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया है।जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार के संचालक मंडल के वरिष्ठतम मार्गदर्शक मनीषी तपस्वी वीरेश्वर उपाध्याय जी द्वारा अमृत ज्ञान की बर्षा होगी।गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंदर नाथ चौबे ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व इस महान विद्वान का आगमन हुआ था।इनको सुनने के लिए सैकड़ों श्रधालु आतुर है।इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी रखे गए हैं।