Breaking News

हल्दी बलिया : महिला दिवस पर बोली महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह : महिलाये ही मांगती है दहेज, यह है शर्म की बात, 10 महिलाये हुई सम्मानित

हल्दी बलिया : महिला दिवस पर बोली महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह : महिलाये ही मांगती है दहेज, यह है शर्म की बात, 10 महिलाये हुई सम्मानित


हल्दी बलिया 8 मार्च 2020।। विश्व महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पिन्डारी गांव निवासी पं.अनिल द्विवेदी के दरवाजे पर सी.एस.सी. की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला गांव की दस महिलाओं को लक्ष्मी अवार्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह ने कहा कि दहेज प्रथा से आज सभी परेशान हैं लेकिन दहेज महिलाएं ही मांगती है।
पिन्डारी गांव में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जिला महिला कल्याण अधिकारी(महिला सशक्तिकरण) पूजा सिंह ने कहा कि बहुत ही शर्म की बात है कि आज सरकार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाना पड़ रहा है।किसी भी मामले में बेटियां बेटों से कम नहीं है।अपनी महत्ता समझने की जरुरत है।किशोरावस्था में अक्सर भ्रांतियों के चक्कर में पड़कर  बेटियों बहक जाती है।अपने मोबाइल नंबर का दुरुपयोग न होने दें फेसबुक पर लुभानी तस्वीरों को शेयर न करें ना ही उसके चक्कर में पड़े।सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्रीमती फूलपत्ती देवी, आदिति दुबे, अर्चना दुबे,दिक्षा तिवारी, प्रभा दुबे, प्रिया, श्रुति द्विवेदी, संगीता यादव , ज्योति यादव रहे।इस मौके पर जिला सी एस सी  प्रबंधक अजय दुबे, सी.एस. सी प्रभारी पिन्डारी जितेन्द्र यादव जीतू,सुशील द्विवेदी, मनोज राम आदि रहे।संचालन समाजसेवी सुशांत पान्डेय ने किया।