Breaking News

लखनऊ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को होली और महिला दिवस की दी शुभकामनाएं



उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व  प्रदेशवासियों को होली और महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

 लखनऊः08 मार्च 2020 ।।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होली के पावन पर्व पर देश व         प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं  दी हैं।
  अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा है कि होली का त्यौहार सभी लोग आपसी भाईचारा ,  प्रेम व सद्भावना के साथ मनाये ।
 उन्होंने सम्पूर्ण समाज से अपील की है ,कि कोई ऐसा कार्य व व्यवहार न किया जाए, जिससे किसी की पवित्र भावना को कोई ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा है कि रंगों का  यह त्योहार  हम सबको प्रेम व सद्भाव से रहने की प्रेरणा देता है।
   हम अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं के अनुसार होली का त्योहार मनाएं और समाज में एकता और भाईचारे का  संदेश देते हुए अपनी गंगा -जमुनी तहजीब,संस्कृति व सभ्यता को सहेजे रखने का प्रयास करें।         


  'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर नारी शक्ति को दी बधाई 

लखनऊः 8 मार्च 2020 ।।  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं के अदम्य साहस, सम्मान ,समानता ,सुरक्षा, सहभागिता और सशक्तिकरण के लिए समर्पित 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर समस्त नारी  शक्ति को  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।