Breaking News

मऊ : वरिष्ठ शिक्षक,सामाजिक चिंतक ओम प्रकाश को फिर मिली राजपका के मऊ जिलाध्यक्ष की कमान,राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थित में सर्वसम्मति से हुआ चयन

वरिष्ठ शिक्षक,सामाजिक चिंतक ओम प्रकाश को फिर मिली राजपका के मऊ जिलाध्यक्ष की कमान,राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थित में सर्वसम्मति से हुआ चयन



मऊ 13 मार्च 2020 ।।  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जन जाति अन्य पिछड़ी जाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन   (राजपका) के मऊ इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान वरिष्ठ शिक्षक  व सामाजिक चिंतक ओम प्रकाश चंद्रा  एक बार फिर से जिला अध्यक्ष मऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मऊ के कोपागंज में डाड़ी चट्टी स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर पार्क, डाड़ी चट्टी में सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं जिला महामंत्री मऊ के पद पर मुन्नू राम को और अशोक कुमार को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राम जन्म सागर, प्रभुनाथ आर्य, अनिल कुमार, राकेश कुमार को चुना गया। जिला संगठन मंत्री के पद पर अमेरिका, ई. सर्वेश कुमार, तेज बहादुर, इंजीनियर बृकेश कुमार को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष के पद पर रूपचंद गौतम, गुलाब चंद, कल्पनाथ, एवं चंद्रशेखर को चुना गया। जिला संयुक्त मंत्री के पद पर खुररचुन राम, विजय कुमार, योगेंद्र कुमार, जिला सांस्कृतिक मंत्री के पद पर जितेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, उदय चंद को चुना गया। जिला संरक्षक के पद पर वासुदेव, छट्टू प्रसाद, श्रद्धेय जंग बहादुर, साँचू राम, श्रद्धेय गौरी शंकर आचार्य, इंजीनियर रामचंद्र प्रसाद, एस. डी.ओ. जितेंद्र कुमार,  शिक्षक सुभाष चंद्र आदि पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। मुख्य अतिथि राजपका के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार प्रेमी, राष्ट्रीय महासचिव बृजेश कुमार भारतीय ( मेघांकर ) राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लालचंद राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभावती प्रबुद्ध उपस्थित रहीं।