Breaking News

रसड़ा बलिया : दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य का महंथ कौशलेंद्र गिरी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य का महंथ कौशलेंद्र गिरी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत
ललन बागी

रसड़ा(बलिया) 21 मार्च 2020 ।। श्री नाथ बाबा मठ के प्रांगण में महंथ कौशलेंद्र गिरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता  एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सद्स्य शक्ति सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर  माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही मंडल उपाध्यक्ष अंकित सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर, व उपहार देकर सम्मानित किया। शक्ति सिंह ने कहा की आज कोरोना से पूरा विश्व दहशत में है। कहा की हम सावधानी एवम स्वच्छता अपना कर ही इस माहमारी से बचा जा सकता है। भाजपा की नीतियों पर चर्चा करते हुऐ कहा की मोदी एवम योगी के नेतृत्व मे देश एवम प्रदेश चहमुखी विकाश कर रहा है। इस मौके पर महन्थ कौशलेन्द्र गिरी, संजय जायसवाल, अजित भारद्वाज, वेद प्रकाश सिंह उर्फ रिंकू, दिलीप सिंह, अविनाश सोनी, टुना बाबा, सुभम सिंह, अनूप गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।