Breaking News

लखनऊ : मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त


मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त 
ए कुमार

लखनऊ 2 मार्च 2020 ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुलंदशहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक  वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे।वे सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे।समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे ।श्री सिरोही के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक सम्पर्पित नेता खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व. सिरोही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।