Breaking News

लखनऊ से बड़ी खबर : यूपी में लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना मरीजों की संख्या, आज 6 पाये गये पॉजिटिव,कुल मरीजो की संख्या पहुंची 439

लखनऊ से बड़ी खबर : यूपी में लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना मरीजों की संख्या, आज 6 पाये गये पॉजिटिव,कुल मरीजो की संख्या पहुंची 439
ए कुमार

लखनऊ 11 अप्रैल 2020 ।। उत्तर प्रदेश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 439 हो गई है। आज शनिवार को केजीएमयू ने 6 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। इनमें से तीन लखनऊ के हैं। इनमें 55 साल का एक पुरुष और 33 तथा 30 साल की महिलाएं शामिल हैं। लखनऊ में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है।

केजीएमयू में कल जाँच किये गए 557 sample में 6 positive हैं। विवरण निम्नवत है-

1. 38 वर्षीय महिला
2. 55 वर्षीय पुरुष
3. 30 वर्षीय महिला

उपरोक्त तीनों लखनऊ से हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी नहीं है। अतः आपको CMO साहब से पूछना होगा। KGMU में नहीं हैं।

4. 23 वर्षीय महिला
5. 29 वर्षीय पुरुष
6. 61 वर्षीय पुरुष

उपरोक्त तीनों आगरा से हैं।

माइक्रोबायोलॉजी बहुत अधिक कार्य और सहयोग प्रदान कर रहा है। 4000 से अधिक जांचें यहां हो गयी हैं। आज विभाग की अब तक की जाँचों का विवरण आपके संज्ञानार्थ प्रेषित करूँगा। आप सभी के आशीर्वचनों से विभाग के उत्साह में वृद्धि होगी और साथ ही नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

(केजीएमयू प्रशासन)




बलिया जिला प्रशासन की लोगो से अपील

कोरोना के प्रति जागरूक करता भोजपुरी गीत




यह हिंदी गाना भी आपको कोरोना के सम्बंध में बता रहा है



डॉ विश्राम यादव वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अपनी कविता का पाठ करते हुए










एक अपील 
जनपद में यदि कोई बच्चा कोरोना  लॉक डाउन के कारण भूँख या अन्य किसी कारण से संकट में है तो हमारे चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर 24x7 फोन करें। हमारी चाइल्डलाइन परिवार के साथी संकट की इस घड़ी में भोजन, दवा आदि से बच्चों की हर संभव मदद के लिए कृत संकल्प हैं। 
निदेशक, चाइल्ड लाइन-1098