Breaking News

देवरिया :मत्स्य पालक/मत्स्य व्यवसायी किसी भी कार्य दिवस में अपने तहसील के प्रभारियों से संपर्क कर, करा सकते हैं समस्या का समाधान -- नन्द किशोर प्रसाद


 देवरिया :मत्स्य पालक/मत्स्य व्यवसायी किसी भी कार्य दिवस में अपने  तहसील के प्रभारियों से संपर्क कर, करा सकते हैं समस्या का समाधान -- नन्द किशोर प्रसाद 
कुलदीपक पाठक

देवरिया 15 अप्रैल 2020 ।। कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम के लिए लाक डाउन अवधि में खाद्य पदार्थ में मछली प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ है जिसको खाने से मनुष्य का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है के दृष्टिगत प्रमुख सचिव ,मत्स्य ,उत्तर प्रदेश शासन ,निदेशक मत्स्य उत्तर प्रदेश लखनऊ ,जिलाधिकारी देवरिया एवम उप निदेशक मत्स्य गोरखपुर मंडल गोरखपुर के लिखित निर्देश दिनांक 15-04-2020 के क्रम में मत्स्य उत्पादन, वितरण, परिवहन पूरक आहार , मत्स्याखेट, मत्स्य बीज वितरण , मछलियों में बीमारी, ई-पास  इत्यादि से संबंधित जो भी समस्या हो उसे संबंधित तहसील के मत्स्य पालक/मत्स्य व्यवसायी किसी भी कार्य दिवस में अपने  तहसील के प्रभारियों से संपर्क कर  समाधान करा सकते हैं । मुख्य कार्यकारी अधिकारी /नोडल अधिकारी मत्स्य
मत्स्य पालक विकास अभिकरण
देवरिया  नन्द किशोर प्रसाद ने बताया कि  सभी कार्य सोशल  डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर एवं मास्क का उपयोग करते हुए किया जाना है ।घर पर रहें सुरक्षित रहें ।उन्होंने ने बताया कि किसी भी समस्या से हमारे मोबाइल नंबर9450097711पर सम्पर्क कर सकते हैं साथ ही क्षेत्रीय प्रभारी आनन्द कुमार ,मत्स्य निरीक्षक /तहसील प्रभारी सलेमपुर /बरहज , के लिए मोबाइल नम्बर:-9621606879 पर, वेंकटेश्वर त्रिपाठी,मत्स्य विकास अधिकारी /तहसील प्रभारी -देवरिया सदर व रुद्रपुर , मोबाइल 9415101051, रितेश शाही ,मत्स्य विकास अधिकारी /तहसील प्रभारी भाटपाररानी मोबाइल 7318209819 , से सम्पर्क कर सकते हैं।