Breaking News

मनियर बलिया : पूर्व प्रधान शम्भू सिंह के निधन से फैली शोक की लहर

 मनियर बलिया : पूर्व प्रधान शम्भू सिंह के निधन से फैली शोक की लहर

मनियर, बलिया 21 अप्रैल 2020 ।। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी पूर्व प्रधान शंभू सिंह का निधन सोमवार की रात हो गया। मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी 55 वर्षीय शंभू सिंह के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बांसडीह ब्लाक अंतर्गत मुड़ियारी गांव के पूर्व प्रधान शंभू सिंह पुत्र स्व. बब्बन सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मुड़ियारी स्थित दह ताल किनारे मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि इकलौता पुत्र गौरव सिंह उर्फ मंटू सिंह ने दिया। बताते चले कि शंभू सिंह सन् 2005 से 2010 तक प्रधान थे। इससे पहले इनके पिता बब्बन सिंह 1990 से 1995 तक प्रधान रहे। वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी कलावती सिंह गांव की प्रधान है।
        इनके निधन की खबर सुनकर बांसडीह विधान सभा के कांग्रेस नेता रौशन सिंह" चंदन " अश्रुपुरित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। श्री चंदन ने कहा कि शम्भू सिंह जी के निधन से बहुत ही स्तब्ध रह गया।भविष्य में भी कोई भरपाई नहीं कर पाएगा इनके व्यक्तित्व व सिद्धांत को।व्यक्तिगत तौर पर मेरी बहुत ही अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सर्व श्री मखूलाल श्रीवास्तव, राम जी गुप्ता, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह, मानिकपुर निवासी संजय सिंह, अरविंद सिंह, किसुनीपुर निवासी अजब नारायण सिंह आदि रहे ।