Breaking News

भीमपुरा (बलिया) में खेत मे काट कर गिरा दिये 100 यूकिलिप्टस के पेड़,मालिक ने नामजद दी थाने में तहरीर

  भीमपुरा (बलिया) में खेत मे काट कर गिरा दिये 100 यूकिलिप्टस के पेड़,मालिक ने नामजद दी थाने में तहरीर
बृजेश सिंह


भीमपुरा बलिया 9 मई 2020 ।। क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे ढाला के समीप विवेक प्रजापति पुत्र श्यामदेव का यूकिलिप्टस के छोटे- छोटे लगभग सौ पेड़ों को शुक्रवार की रात्रि अराजक तत्वों द्वारा काटकर गिरा दिया गया, जिससे खेत मालिक को भारी नुकसान झेलना पड़ा, वही पर्यावरण संरक्षण पर कुठाराघात किया गया। सुबह खेत मे कटे वृक्ष को देख खेत मालिक के होश उड़ गये। इस मामले में पीड़ित ने भीमपुरा थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
   जानकारी के अनुसार विवेक प्रजापति का गोविंदपुर रेलवे ढाला का पास खेत है, जिसमें चार साल पूर्व दो सौ यूक्लिप्टस ( सफेदा) का पौधा लगाया था, जो अब पेड़ बन गए हैं।शुक्रवार की रात में लगभग सौ पेड़ों को कुछ अराजक तत्वों द्वारा धारदार हथियार से काट कर गिरा दिया गया दिया। सुबह खेत स्वामी खेत जब खेत घूमने गया तो पेड़ो को गिरा देख अवाक रह गया। इस ज्यादती को लेकर उसने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक ओर पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सरकार द्वारा वृक्ष लगाने के लिए लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं अराजक तत्वों द्वारा की गई इस  करतूत से पर्यावरण को हानि पहुंचायी जा रही है।