Breaking News

लॉकडाउन में फिर लोगों की मदद में आगे आया भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का परिवार :बेटी पलक सिंह समेत कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के 10 लोगों ने किया रक्तदान





सुल्तानपुर ।। कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिये शुरू किये गये लॉकडाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोगों की मदद के आह्वाहन पर सुल्तानपुर में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह अब मदद करने का अनोखी पहल शुरू की है। उनके नेतृत्व में रक्तदान करने वाले 120 लोगों की प्रथम सूची पहले ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीबीएन त्रिपाठी को सौंप दी गई थी।आज उसी कड़ी में बेटी पलक सिंह समेत कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के 10 लोगों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। जिसमें पलक सिंह के अलावा अनिल कुमार सिंह, डॉ शक्ति सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, शिवशंकर, अरविंद चौरसिया, के एन राय, डॉ एस एन त्रिपाठी, डॉ प्रदीप त्रिपाठी और नीरज सिंह ने रक्तदान कर अभियान की शुरुवात की। 

गौरतलब हो कि लॉकडाउन के चलते ब्लड बैंक में मरीजों को रक्त की कमी न होने पाये, इन्ही सब को देखते हुये अब भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने इन मरीजों की मदद करने के लिये अब ये पहल शुरू की है।

इसके पहले भी उन्होंने बीते 27 मार्च से जिले के विभिन्न कोनों में सहयोगी राजेश पांडेय, बेटी पलक सिंह के जरिये मास्क,सेनेटाइजर,साबुन, जरुरतमंदों को ग्लब्स,जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट, एन95 मास्क सहित हज़ारों लोगों को राशन किट का वितरण किया जा चुका है। इतना ही नही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में कई बार लाखों की राशि जमकरने के साथ साथ उन्होंने फरीदीपुर स्थित कमला नेहरू संस्थान भी क्वारेन्टीन के लिये जिला प्रशासन को पहले ही सौंप दिया था और जिसका पूरा  खर्च 29 मार्च से 4 मई तक स्वयं वहन किया गया है।

मंगलवार को भी भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा समेत कई भाजपा नेताओं के साथ, विभिन्न प्रदेशों से अपने गृह जनपद लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को दो हजार लंच पैकिट, दो हजार पानी की बोतलें,40 दर्जन केले और 25 किलोग्राम पेठे का वितरण किया था। 

फिलहाल इस लॉकडाउन में भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह, उनकी पत्नी आशा सिंह और बेटी पलक सिंह की पूरे जिले में जमकर सराहना की जा रही है।
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट