Breaking News

काव्य रस साहित्यिक परिवार द्वारा 10 श्रेष्ठ रचनाकारों का किया गया सम्मान : दोहा विधा में सुधाकांत मिश्र बेलाला, कोरोना वायरस पर रोला छंद में डॉ त्रिलोकी सिंह चुने गये सर्वश्रेष्ठ



प्रयागराज ।।  अखिल भारतीय साहित्यिक सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था " काव्यों रस  "के तत्वावधान में ऑनलाइन साहित्य सृजन प्रतियोगिता विगत 2 माह से आयोजित की जा रही है जिसमें अब तक 10 श्रेष्ठ रचनाकारों को सम्मानित किया गया है । काव्य रस   साहित्य परिवार के तत्वावधान में ऑनलाइन प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह एक विधा और विषय पर रचनाकारों की रचनाएं आमंत्रित करके उनमें से एक सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का चयन किया जाता है ।

इस क्रम में अब तक राष्ट्र धर्म कवि धर्म विषय पर दोहा विधा में श्रेष्ठ रचनाकार सुधा कांत मिश्र वेलाला , कोरोनावायरस  विषय पर रोला छंद में श्रेष्ठ रचनाकार डॉ त्रिलोकी सिंह जी  ,  राष्ट्रीय एकता पर कुंडलियां विधा में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार डॉ नीलिमा मिश्रा वैश्विक त्रासदी विषय पर कुंडलिनी विधा में सर्व श्रेष्ठ रचनाकार प्रेम राजावत चयनित किए गए हैं इसी प्रकार प्रेम विषय पर  गीत विधा में रजनी गुप्ता पूनम चंद्रिका और बंधुत्व विषय पर चौपाई विधा में बलबीर सिंह वर्मा बागीश  स्वतंत्र रूप से   गीतिका विधा में  सर्वश्रेष्ठ रचनाकार के रूप में बाबा कल्पनेश घोषित किए गए  ।
     मुक्तक विधा पर सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का सम्मान पंडित रामजस त्रिपाठी नारायण को मिला और वीर जवान शहीद विषय पर मनहरण घनाक्षरी लेखन में बाबा कल्पनेश जी को प्रथम स्थान मिला इसी प्रकार 16 संस्कारों पर आधारित सरसी छंद में डॉ त्रिलोकी सिंह जी सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए
 काव्य रस परिवार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता निरंतर प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जा रही है और रचनाकारों को काव्य रस परिवार की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किया जा रहा है सभी श्रेष्ठ रचनाकारों की रचनाएं यथा समय काव्य रस की सहयोगी साहित्यिक पत्रिका साहित्य अंजलि प्रभा में भी प्रकाशित की जा रही हैं ।

आगे आने वाले समय में उपरोक्त सभी चयनित श्रेष्ठ  रचना कारों  को प्रयागराज की अन्य साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किए जाने की योजना है उपरोक्त जानकारी काव्य रस के संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने देते हुए बताया कि देश भर के रचनाकारों को काव्य रस परिवार में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है जो छंद विधान में गेय  रचनाओं का सृजन करते हैं उनका इस परिवार में सदैव स्वागत है ।

 काव्यशास्त्र की विभिन्न विधाओं और विषयों पर होने वाली यह अनूठी प्रतियोगिता बृजेश पांडे विभात की देखरेख में संचालित हो रही है और इसमें संरक्षक मंडल में डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल स्वामी कल्पनेश जी महाराज जगदंबा प्रसाद शुक्ल और श्याम नारायण श्रीवास्तव शामिल हैं प्रतियोगिता संचालक बृजेश पांडे विभात जी हैं ।

 प्रतियोगिता के सूत्रधार और निर्णायक मंडल के प्रमुख डॉ त्रिलोकी सिंह जी हैं सूत्र संवाहक का कार्य आलोक मित्र मुकुंद के जिम्मे दिया गया है जिन्हें देशभर के श्रेष्ठ के रचनाकारों को मंच से जोड़ने और आने वाली प्रतियोगिताओं के विषय में समर चा करने का दायित्व दिया गया है काव्य  रस  के   संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि साहित्यिक व सांस्कृतिक उन्नयन के लिए संकल्पित यह संस्था अपने छठवें स्थापना दिवस पर आगामी 21 जून को एक विशेष आयोजन करेगी