Breaking News

गोरखपुर- काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल विशेष गाड़ियों के संचलन तिथियों में हुआ विस्तार,व्यापारी उठाये इसका लाभ


गोरखपुर- काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल विशेष गाड़ियों के संचलन तिथियों में हुआ विस्तार,व्यापारी उठाये इसका लाभ

गोरखपुर 02 मई, 2020 :  कोविड-19 के संक्रमण को रोकने एवं इसके फैलाव पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये 17 मई,2020 तक लागू लाॅकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामानों का परिवहन मालगाड़ियों एवं पार्सल विशेष गाड़ियों के माध्यम से पूरे देश में किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में संचालित की जा रही 00553/00554 गोरखपुर- काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल विशेष गाड़ियों के संचलन तिथियों में रेलवे प्रशासन द्वारा विस्तार करने का निर्णय किया गया है।

फलस्वरूप 00553 गोरखपुर -काठगोदाम पार्सल विषेष गाड़ी 04, 06, 08, 10, 12 एवं 14 मई,2020 को गोरखपुर से 07.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 08.05 बजे, गोण्डा से 09.35 बजे, लखनऊ से 11.40 बजे, बरेली से 15.30 बजे, रामपुर से 17.00 बजे, रूद्रपुर सिटी से 17.50 बजे एवं लालकुंआ से 18.25 बजे छूटकर 19.00 बजे काठगोदाम पहुंचेगी । वापसी यात्रा में 00554 काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल विशेष गाड़ी 05, 07, 09, 11, 13 एवं 15 मई,2020 को काठगोदाम से 07.00 बजे प्रस्थान कर लालकुंआ से 07.40 बजे, रूद्रपुर सिटी से 08.15 बजे, रामपुर से 09.30 बजे, बरेली से 10.40 बजे, लखनऊ से 14.30 बजे, गोण्डा से 16.35 बजे एवं बस्ती से 18.00 बजे छूटकर 19.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी ।

सभी इच्छुक व्यापारियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों से अपील है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही इस सुविधा का लाभ उठावें ।


                                                         
                                                                                                                             
                                     विज्ञापन



बलिया जिला प्रशासन की लोगो से अपील

कोरोना के प्रति जागरूक करता भोजपुरी गीत




यह हिंदी गाना भी आपको कोरोना के सम्बंध में बता रहा है

डॉ विश्राम यादव वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अपनी कविता का पाठ करते हुए












एक अपील 
जनपद में यदि कोई बच्चा कोरोना  लॉक डाउन के कारण भूँख या अन्य किसी कारण से संकट में है तो हमारे चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर 24x7 फोन करें। हमारी चाइल्डलाइन परिवार के साथी संकट की इस घड़ी में भोजन, दवा आदि से बच्चों की हर संभव मदद के लिए कृत संकल्प हैं। 
निदेशक, चाइल्ड लाइन-1098