Breaking News

बलियावासियो के लिये रामगोविंद चौधरी की छलकी आंखे : देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बलिया के मजदूरों को सकुशल घर भेजने के लिये लिखी सभी मुख्यमंत्रियों चिट्ठी




लखनऊ ।।  देश के सभी हिस्सों में लॉकडाउन के कारण
फंसे बलिया के प्रवासी श्रमिको के लिये नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की आंखों से दर्द छलक उठा है । श्री चौधरी जनपद के मजदूरों को सुरक्षित घर तक भेजने के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को  अलग -अलग पत्र लिखा है।उन पत्रों के साथ नेता प्रतिपक्ष ने कुछ जगहों पर फंसे प्रवासी मजदूरों का नाम एव स्थानीय पता की सूची भी प्रेषित किया है।
     उत्तराखण्ड,गोआ,महाराष्ट्र,दमन,द्वीप,केरल,कर्नाटक,पश्चिम  बंगाल,तेलंगाना,आंध्रप्रदेश,असम,पंजाब,गुजरात,हरियाणा,पंजाब, दिल्ली प्रदेश,सहित अन्य प्रदेशों को भी पत्र लिख कर वहा पर बेहाल मजदूरों की ब्यथा बताई और पत्र में अपने घर रह रहे उन कामगारों के परिवार के हालत का भी उल्लेख किया गया है।पत्र में बड़े ही मार्मिक भाव से बलिया जनपद के मजदूरों को बलिया तक पहुचाने का आग्रह रामगोविन्द चौधरी ने किया।
   नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस सम्बंध में एक पत्र 15 दिन पूर्व में भी देश के गृहमंत्री को लिखा गया था पुनः 4 दिन पहले एक पत्र  लिखा गया है। और उनसे भी बलिया के लोगो को सुरक्षित घर भेजवाने हेतु सभी प्रदेशो को निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
         उक्त सभी पत्रों को आज समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी"ने सोशल मीडिया के माध्यम से  प्रेस को जारी करते  हुए कहा कि बर्तमान केन्द्र की एव प्रदेश की सरकार मजदूर एवं गरीब बिरोधी है तभी तो देश का गरीब ,मजदूर 1000और 2000 km कड़े धूप में छोटे-छोटे बच्चो को साथ लेकर पैदल चल पड़े है और जगह-जगह इनका स्वगत पुलिस की लाठियों से कराया जा रहा है। देश का गरीब रोटी के लिए तड़प रहा हऔर सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने और देश के बड़े-बड़े सरकारी संस्थओं को निजी हाथों को औने पौने दाम पर बेचने को आतुर है1यह इस देश का दुर्भाग्य है।