Breaking News

कांग्रेस नेता रोशन सिंह चंदन ने योगी सरकार को कहा,निर्लज्ज सरकार, जाने क्या है कारण


मनियर  (बलिया) ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार घटिया राजनीति पर उतर चुकी है।मजदूरों को घर भेजने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गयी बसों को रोक कर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा रहा है, इस निर्लज्ज सरकार के इस रूख की कड़ी निन्दा करता हूँ।उक्त बातें बांसडीह विधान सभा के कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान शुक्रवार को कहा।
   श्री चंदन ने कहा कि यदि तत्काल प्रदेश अध्यक्ष को जेल से रिहा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रशासन की होगी।
    कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने वार्ता के दौरान कहा कि मजदूरों की अपनी बेबशी हाल पर छोड़ देने वाली निकम्मी, कुकर्मी और निर्लज्ज ऐसी सरकार उत्तर प्रदेश में आज तक कोई नहीं हुई है।प्रदेश सरकार संवेदनशील हो चुकी है, मजदूर हजारों किलोमीटर चलने को मजबूर हैं, रास्ते में दम तोड़ रहे हैं लेकिन यह योगी सरकार मौतों की संख्या बढाकर वाहवाही लूटने में व्यस्त हैं।सरकार के पास लाक डाउन खोलने को लेकर भी कोई योजना नहीं है, आने वाला भविष्य बिल्कुल ही अंधकार है।
         इस मौके पर मुन्ना सिंह, उमेश सिंह, गुड्डु सिंह, महिम सिंह, राज सिंह आदि मौजूद रहे।