Breaking News

पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता को पितृशोक, समाजवादी पार्टी के नेताओ ने जतायी संवेदना





बलिया।। समाजवादी पार्टी नगर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व अध्यक्ष लक्षमण गुपता के पिता श्री शिवनाथ प्रसाद गुप्ता के निधन एवं समाजवादी पार्टी बलिया के निवर्तमान कोषाध्यक्ष  मदन राय  के माता जी श्रीमती धनपति देवी  के निधन पर समाजवादी पार्टी बलिया ने गहरा शोक ब्यक्त किया है ।उत्तर प्रदेश विधान सभा मे प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी,समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव , पूर्व मंत्री मु. ज़ियाउद्दीन रिजवी एव निवर्तमान प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय"कान्हजी" पार्टी के सिकंदर पुर बिधान सभा अध्यक्ष रामजी यादव,नगर बिधान सभा अध्यक्ष अजय यादव सपा नेता भीष्म यादव,अनन्त मिश्र आदि ने अपने एव पार्टीजनों के तरफ से शोक सम्बेदना ब्यक्त किया है तथा ईश्वर से गतात्मा की शान्ति एव इस दुःखद घड़ी में परिवार को साहस प्रदान करने का प्रार्थना किया।