Breaking News

पॉजिटिव मरीजो के संपर्कियो के साथ कुल 20 की हुई रेंडम सेम्पलिंग




बृजेश कुमार सिंह
भीमपुरा बलिया ।। क्षेत्र में  कैम्प लगाकर COVID-19 की रेण्डम सैम्पलिंग की गई। गुरुवार को हुए स्मार्ट सैम्पलिंग में कुल 20 लोगों के सैम्पल लिए गए। जिसमें मोहम्मदपुर, मठिया व सेमरी के पॉजिटिव आये लोगों के सम्पर्क में आने वाले लोगों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए।
     भीमपुरा थाना क्षेत्र के दो गांवो में कोरोना के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। उनके परिवार वालों की सैम्पलिंग के बाद क्षेत्र में रेण्डम सैम्पलिंग की गई। जिसके तहत मोहम्मदपुर में दो, मठिया व सेमरी में नौ- नौ लोगों की सैम्पलिंग की गयी। इसमें कुछ वो लोग भी है जो पॉज़िटिव व्यक्तियों ले संपर्क में आये हुए थे।

 सैम्पल लेने आयी टीम का नेतृत्व कर रहे  डा० सत्येन्द्र वर्मा(चिकित्साधिकारी-सीयर) ने बताया कि जिलाधिकारी व कोविड- 19 के अधिकारियों की सभी क्षेत्रों पर निगाह बनी हुई है। जिस क्षेत्र में पॉज़िटिव लोग मिल रहे है वहाँ सैम्पलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि उसका फैलाव सीमित किया जा सके। उनके साथ उनकी टीम में शामिल विनय यादव, नवीन, दीपक द्वारा ग्राम प्रधान दिनेश चन्द त्रिपाठी ने मुहम्मदपुर,मठिया व सेमरी में  प्रशासन की उपस्थिति में पॉज़िटिव आए लोगों के सम्पर्क में आने वाले लोग तथा अन्य लोगों का सैम्पल लिया।