Breaking News

बाउंड्री बनाने को लेकर हुए दो पक्षो में हुए रक्तरंजित विवाद में 5 हुए गिरफ्तार, गये जेल



अभियेश मिश्र
बेल्थरारोड ( बलिया )। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में  मुकदमे के दौरान बाउंड्री कराने पर शुक्रवार को  हुए जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक को गोली लग गयी जबकि लाठी डंडे से  दो लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। और रिहायशी झोपड़ी में आग लगा देने की घटना में मिली तहरीर के आधार पर उभाव पुलिस ने एक पक्ष से 6 लोगो के खिलाफ नामजद भादवि की धारा 147,148,149,323,307 और 504, 506 तहत तथा दूसरे पक्ष से 147, 148, 149, 323, 308 और 504 , 506 के तहत 5 नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।  जिसमे एक पक्ष से दो और एक पक्ष से 5 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को  जेल भेज दिया ।

ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार के अपराहन लगभग 3 बजे फरसाटार गांव निवासी डॉ गैरुलाह द्वारा ब्रह्म स्थान मन्दिर के पास हलीमुन निशा  पत्नी स्व 0 मुहम्मद अलीजान की माँ  जमीला से साढ़े तीन डिसमिल जमीन लिया था। इस दौरान  सन 2000 से इस जमीन पर मुकदमा चल रहा था। न्यायालय में लंबित  विवादित जमीन को शुक्रवार के अपराहन बाउंड्री करा रहे थे। हलीमून निशा का आरोप था कि अधिक जमीन कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। देखते देखते मामला आगे बढ़ गया और लाठी डण्डे चलने लगे। इसी बीच किसी ने गोली चला दी। जिससे एक युवक  धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी वाराणसी को गोली पेट मे लग गयी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। साथ ही हलीमून निशा के दोनों लड़के मोहम्मद जान 34 वर्ष, इरफान उर्फ सोनू 27 वर्ष पुत्र स्व मुहम्मद अलीजान लाठी डंडे के प्रहार से गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो पक्षो के लोगो द्वारा सभी को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया।  गोली लगे युवक को स्थिति गम्भीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 घटना की सूचना के बाद एसपी देवेन्द्रनाथ, एडिशनल एसपी संजय कुमार यादव, सीओ रसड़ा केपी सिंह, इंस्पेक्टर उभाव योगेन्द्र बहादुर सिंह , इंस्पेक्टर नगरा यादवेन्द्र पाण्डेय घटना स्थल पर पहुंच गए। और घटना के बाबत में जानकारी ली।   सुरक्षा की दृष्टि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर उभाव योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।