Breaking News

जर्जन मकान में महिलाओ के मिले कई दर्जन पुराने अंडर गारमेंट्स,गांव के विभिन्न घरों के चोरी के है ये अंडर गारमेंट्स










बृजेश सिंह
भीमपुरा बलिया ।। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मठिया गांव में रविवार सुबह अचानक उस समय खलबली सी मच गई। जब एक खाली पड़े पुराने जर्जर मकान में सैकड़ों की संख्या में लेडीज अंडरगारमेंटस मिला।  सभी लेडीज अंडरगारमेंटस गांव के ही विभिन्न घरों के बाहर से चोरी हुए बताए जा रहे है। मामला किसी मानसिक विक्षिप्त की करतूत या फिर टोना टोटका का बताया जा रहा है। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरु हो गई है। प्रधान ने मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन तेज कर दी।
       थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी रामाशीष मद्धेशिया का परिवार लंबे समय से गाजीपुर में रह रहा है। जिनका गांव के बीचोंबीच पुराना मकान अब जर्जर सा हो चुका है। जिनके ठीक बगल स्थित मकान में अभिषेक गुप्ता अपना मोबाइल खिड़की के पास चार्ज में लगाया था। जो आधी रात के करीब चोर ने खिड़की के रास्ते चुरा लिया। अहले सुबह जब अभिषेक के मोबाइल का पहले से सेट किया गया अलार्म बजा तो वह मोबाइल खोजने लगा। आवाज के सहारे वह घर से बाहर निकल मकान से सटे जर्जर मकान में अपने मोबाइल की आवाज सुन हैरान हो गया। जब अंदर पहुंचा तो उसे उसका अपना मोबाइल तो मिल गया किंतु भीतर का नजारा देख हैरान हो गया। बंद जर्जर मकान में सैकड़ो की संख्या में लेडीज अंडरगारमेंटस, पैंटी आदि सलीके से एक बांस व खिड़की पर टांगे हुए थे। धीरे-धीरे इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। तब पता चला कि पिछले कई महीनों से गांव के घरों के बाहर सूखने के लिए टांगे महिलाओं का पैंटी व अंडरगारमेंटस गायब होता रहा है किंतु सामाजिक लोकलाज के भय से कोई इसकी चर्चा नहीं करता था। अब करीब सौ की संख्या में एक जर्जर मकान में लेडीज अंडरगारमेंटस मिलने से जबरदस्त खलबली सी मची हुई है।

प्रथम दृष्टया मामला मानसिक विक्षिप्त का लगता है कृत्य 

भीमपुरा थानाध्यक्ष शिवमिलन जी ने बताया कि मुहम्मदपुर गांव निवासी रामाशिष मद्धेशिया का परिवार लंबे समय से गाजीपुर रहता है। जिसके बंद जर्जर मकान में रविवार को दर्जनों लेडीज अंडरगारमेंटस मिले है। जिसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला किसी मानसिक विक्षिप्त से जुड़ा प्रतित हो रहा है।