Breaking News

दियारे में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव




दुबहड़ बलिया ।। स्थानीय थाना अंतर्गत नगवा क्षेत्र के दियारा स्थित काली माई के स्थान पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटकता पाया गया। जिसके कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
 जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने दुबहड़ थाना एवं कोतवाली के सीमा पर नगवा क्षेत्र के दियारा में काली माता के मंदिर पर एक युवक का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ देखा तो इसकी सूचना दुबहड़ पुलिस एवं प्रधान मंडल संघ अध्यक्ष विमल पाठक को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुबहड़ थानाध्यक्ष रंजीत सिंह एवं नगवा प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने दर्शक ग्रामीणों की उपस्थिति में मौके का मुआयना कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत सिंह ने आवश्यक पंचनामा आदि की प्रक्रिया पूरी कर घटना के छानबीन में जुट गए। युवक सफेद रंग की हाफ बनियान एवं ब्लू कलर का जीन्स पैंट पहना हुआ था। पास में एक साइकिल भी पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की माने तो युवक की आत्महत्या संदिग्ध प्रतीत हो रही थी क्योंकि युवक के शव का पैर  जमीन को छू रहा था और जिस कपड़े से फांसी का फंदा बनाया गया था, वह भी गले में ठीक से नहीं लगा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ कर मामले की जांच कर रही है। इधर क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है।