Breaking News

पिकअप ने पेड़ में धक्का मारते हुए एक महिला को गंभीर रूप से किया घायल




  गोपाल गुप्ता
सिकंदरपुर बलिया ।। दोपहर के समय कठौड़ा मार्ग पर पंपापुर में एक पिकअप पेड़ के पास सोई हुई महिला में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार पंपापुर में स्थित एक महिला अपने कुटिया के पास पेड़ के नीचे सोई हुई थी। तभी सिकंदरपुर से कथौड़ा जा रही एक पिकअप ने जिसमें ड्राइवर सहित अन्य 2 लोग मौजूद थे। ग्रामीणों की माने तो वे लोग नशे में थे। जिसके कारण उनकी गाड़ी का संतुलन ठीक नहीं था और वह गाड़ी को डगमगाते हुए चला रहे थे। जैसे ही वह मठिया समीप पंपापुर पहुंचे तो उनकी गाड़ी सड़क से नीचे पेड़ के पास सो रही एक महिला में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रहा की महिला के पास एक पेड़ था जिसके कारण गाड़ी पहले पेड़ से फिर महिला में टकराई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव वालों की मदद से उसे तुरंत स्वास्थ समुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यदि महिला के पास पेड़ नहीं होता तो कुछ अनहोनी हो जाती।