Breaking News

युवा भाजपा नेता को पितृशोक,सांत्वना देने वालो का लगा तांता




अभियेश मिश्र
बेल्थरारोड( बलिया ) ।। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री व प्रभारी सतीश राव अंजय के पिता 72 वर्षीय डॉ बलिराम राव का बुधवार के सुबह निधन हो गया।  वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुन शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। डॉ  बलिराम राव जिले के बसपा के पहले जिलाध्यक्ष रहे है। और  पूर्व में बसपा के टिकट पर बेल्थरारोड विधानसभा ( पूर्व में रहे सीयर  विधानसभा) से विधायकी का चुनाव लड़ चुके है जो दूसरे नम्बर पर रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई शोक बैठक कर डॉ राव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। दस दौरान दो मिनट मौन रह गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनका अंतिम संस्कार  तुर्तीपार स्थित सरयु नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कर दिया गया।