Breaking News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मिली जमानत,बलिया के रोशन सिंह चंदन ने जताई खुशी




लखनऊ ।।

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष,विधायक अजय लल्लू को जमानत मिल गयी है।

 पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और यूपी सरकार के बीच हुए बस विवाद में अजय लल्लू के खिलाफ मुक़दमा दर्ज हुआ था और जेल भेजे गए थे।


अध्यक्ष के जमानत पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर
          बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोक प्रिय अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के जमानत पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
      पूर्व संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचनाधिकार प्रकोष्ठ रौशन सिंह चंदन ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है।हमारे प्रदेश अध्यक्ष गरीबों के मसीहा, आम जनता की आवाज बनकर उभरे हैं, वह नौजवानों के प्रेरणा स्रोत भी हैं। 
श्री चंदन ने कहा कि आज के इस युग में अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में प्रदेश को एक दूसरा गांधी मिला है जो अहिंसा की राह पर चलकर जनता की आवाज को उठा रहे हैं।आज की चकाचौंध जीवन में भी अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी अपने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हैं, वास्तव में आने वाले समय में प्रदेश में श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व को पूरे प्रदेश की जनता स्वीकार करेगी