Breaking News

प्रशासन की उदासीनता से दबंगो ने पाट डाले पोखरी का गड्ढा, पोखरी का अस्तित्व मिटने की कगार पर






बृजेश सिंह
भीमपुरा बलिया ।। राजस्व महकमा के गैर जिम्मेदाराना रवैये से भीमपुरा बाजार के पास स्थित पोखरी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। दबंगो द्वारा अवैध रुप से पोखरी को पाटा जा रहा है। जिससे पोखरी का आकार सिमट गया है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते आज पोखरी अपना अस्तित्व खोने के कगार पर खड़ी है। पोखरी के पाटे जाने से बाजार के पानी का निकास एक बड़ी समस्या के रुप में तैयार है। पोखरी के पाटे जाने की की शिकायत गांव के हाइकोर्ट के अधिवक्ता ने 15 मई को जिलाधिकारी बलिया से इसकी शिकायत की है। बावजूद इसके दबंगों द्वारा पोखरी को तेजी से पाटे जाने का सिलसिला जारी है।
      भीमपुरा कस्बे में आराजी नम्बर 89ग का 0.006 हेक्टेयर का रकबा है। जो पोखरी के नाम से दर्ज है। इस पोखरी में बरसात के समय भीमपुरा बाजार का पानी इसी पोखरी में आकर गिरता है। जिसपर दबंगों द्वारा पिछले कई वर्षों से धीरे धीरे अतिक्रमण किया जाता रहा। इसमें कई बार प्रशासन भी हस्तक्षेप कर चुका है। बावजूद इसके पोखरी के पाटे जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सड़क के किनारे पोखरी अब अस्तित्व विहीन नजर आने लगी है। पिछले कुछ दिनों से मिट्टी गिराकर तेजी के साथ पोखरी को पाटकर अतिक्रमण किया जा रहा है। लेकिन राजस्व महकमे का कोई भी जिम्मेदार बोलने से परहेज कर रहा है। गांव के अधिवक्ता एन एस सिंह  ने जिलाधिकारी बलिया को व्हाट्सएप के जरिये पोखरी पर अतिक्रमण करने की सूचना दी गयी। लेकिन 15 दिन बाद भी कोई अधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुँचा। जिसका नतीजा आज मुख्य मार्ग से पोखरी का अस्तित्व धुंधला नजर आ रहा है।