Breaking News

रसड़ा तहसील के महामंत्री पिन्टू सिंह की चाची के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने व्यक्त किया शोक





बलिया ।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ तहसील इकाई रसड़ा के महामंत्री व पत्रकार पिंटू सिंह के चाची हीरा देवी पत्नी स्व ओमप्रकाश सिंह की असामयिक मौत हृदय गति रुक जाने से मंगलवार को सायंकाल पैतृक निवास मंदा रसड़ा में हो गई। वे 49 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट बलिया पर सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि पुत्र अरविंद सिंह ने दिया।
             पिंटू सिंह की चाची के निधन की खबर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह, महामंत्री दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ,मंत्री बृजेश सिंह, बलिया तहसील अध्यक्ष संजय तिवारी,कोषाध्यक्ष नवल जी,रसड़ा तहसील अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, जितेंद्र यादव, रामेश्वर प्रजापति आदि ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।