Breaking News

यूपी में रविवार को रिकार्ड 106972 सैम्पलों की हुई जांच : अमित मोहन



ए कुमार
लखनऊ ।।
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का बयान

कल प्रदेश में 106962 सैंपल्स की जांच की गई है।

अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं।

प्रदेश में पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए लोगों की संख्या 42,833 हो गई है।

अब तक 1456 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है।

प्रदेश में अब तक कुल 19,41,259 सैंपल्स की जांच की गई है।

कल 5 सैंपल के 3803 पूल लगाए गए।

जिसमें से 599 में पॉजिटिविटी देखी गई।

10 सैंपल के 270 पूल लगाए गए जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी देखी गई

 कल 50000 से ज्यादा एंटीजन टेस्ट किए गए।

RTPCR और True Net सबको मिलाकर कल 1 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए।

प्रदेश में होम आइसोलेशन की सुविधा प्रारंभ हो गई है।

अब तक 3738 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

अब तक सर्विलांस से 36421 इलाकों में 1,38,07,273 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 7,73,00,206 लोग रहते हैं।