Breaking News

पीएम मोदी का चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक,47 और चीनी ऐप्स को किया बन्द



ए कुमार
नईदिल्ली ।। नरेंद्र मोदी सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 47 और चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। पिछले महीने 59 चाइनीज ऐप को भारत में बैन कर दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही इसकी सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा करीब 250 चीनी एप्स की एक सूची बनाई जा रही है, जिनकी जांच की जानी है। इन पर यूजर की गोपनीयता को भंग करने का आरोप है।