Breaking News

डा.अशोक सिंह के स्वास्थ्य में तेजी से हो रहा सुधार,गायत्री शक्तिपीठ में कोई नहीं हैं कोरोना संक्रमित


बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के संस्थापक, प्रमुख ट्रस्टी व संरक्षक डॉ. अशोक सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे सहित गायत्री परिजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए  जप व अनुष्ठान कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के प्रमुख शिशु रोग विशेषज्ञ डा.अशोक सिंह कोरोना पाजिटिव होने के कारण पीजीआई लखनऊ में भर्ती है। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि डा.सिंह के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जब तक वे पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर नहीं आ जाएं तब तक अभी जप व अनुष्ठान चलता रहेगा।



गायत्री शक्तिपीठ में कोई नहीं हैं कोरोना संक्रमित

बलिया। महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि सोशल मीडिया में समाचार चल रहा है कि गायत्री मंदिर में दो कोरोना पाजिटिव पाये गए हैं। यह सूचना सरासर गलत, बेबुनियाद एवं भ्रामक है। गायत्री शक्तिपीठ पर कोई भी गायत्री परिजन कोरोना  संक्रमित नहीं है।