Breaking News

विकास दुबे एनकाउंटर केस : यूपी सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल किया हलफनामा,दी केस से जुड़ी जानकारी



ए कुमार
नईदिल्ली ।। विकास दुबे एनकाउंटर पर यूपी सरकार ने SC में हलफनामा दाखिल किया। कहा-

 विकास कुख्यात गैंगस्टर था। उस पर 64 केस दर्ज थे।
 2 जुलाई की रात उसे पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर 80-90 बदमाशों ने हमला किया।
 8 पुलिस वालों को मार दिया। सर्कल ऑफिसर को मारने के बाद उनका पैर भी काटा..1/n

 विकास के कुछ सहयोगी गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में मारे गए।

 विकास ने आत्मसमर्पण नहीं किया। उसे उज्जैन पुलिस ने पकड़ा।
 ग्वालियर में मौजूद STF की टीम ने उज्जैन जाकर उसे अपने कब्जे में लिया। बाद में गुना में दूसरी टीम ने उसे अपने साथ लिया। इसलिए गाड़ी बदल गई..2/n

कानपुर से 25 km पहले भारी बारिश और सड़क पर मवेशियों के आने के चलते गाड़ी पलटी। विकास पिस्टल छीन कर भागने लगा। समर्पण के लिए कहने पर गोलियां चलाईं।

 गोली चलाने के लिए जब मुड़ा था, तभी उसे 3 गोलियां लगीं।
पैर में रॉड लगी होने के बावजूद वह भागने में पूरी तरह से सक्षम था..3/4