Breaking News

पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में सपाइयों का बेल्थरारोड तहसील पर जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम को सौपा ज्ञापन




अभियेश मिश्र
बेल्थरारोड ( बलिया )।।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओ ने  रेलवे चौराहे से जुलूस निकालकर  भाजपा सरकार में प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल के नाम  सम्बोधित  ज्ञापन उपजिलाधिकारी सन्त कुमार को  तहसील में पहुँचकर सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के शासन में चहुओर अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। आये दिन हत्या , बलात्कार , लूट- खसोट की घटनाएं घटित हो रही है। लोग चैन की नीद नही सो रहे है। सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे है।  क्षेत्र की सड़कें गढढे में तब्दील हो गयी है। प्रदेश में महँगाई आसमान छू रही है। अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। बिजली की दरें बढ़ा दी गयी है। जिसके चलते आम जनता बेबस व लाचारी की जिंदगी जी रहा है। वही ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल जुमलेबाजी से ही लोगो का मन भर दे रही है। सरकार की किसी योजना का लाभ नही मिल रहा है।  पत्रक देने वालो में सपा के   विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, बब्बन यादव, जयप्रकाश यादव जिला सचिव सपा, मतलूब अख्तर, उमेश चौरसिया ,  पतिराम यादव, रामसरन चौहान, रामलखन, चन्द्रदेव राम ,  धर्मेन्द्र मौर्य, मनोज यादव, अमित यादव , शिवकुमार राजभर, रामभजन राजभर , अल्ताफ अंसारी, सद्दाम,  ओमप्रकाश यादव,  वीरेंद्र यादव रामपुरी, अमलेश चौहान, बलवीर यादव, सज्जन पासवान आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इंस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह व अन्य थाने के थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौजूद रहे।