Breaking News

मां बेटी हत्याकांड : 4 पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,अन्य पहलुओं पर भी हो रही है जांच



बृजेश सिंह

 भीमपुरा बलिया ।। मां बेटी की नृशंस हत्या के मामले में मृतक महिला के पुत्र ने 4 पड़ोसियों पर पुराने विवाद को लेकर  हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। पुलिस इस मामले में तहरीर के अलावे अन्य पहलुओं को केंद्र मानकर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने नामजद सहित कुछ अन्य को भी पकड़कर पूछताछ कर रही है।

     थाना क्षेत्र के अहिरौली में गुरुवार की रात सुरजावति देवी व उसकी पुत्री रानी की किसी हथियार से सर पर प्रहार लर हत्या कर दी गयी थी। दोनों का शव अलग अलग चारपाई पर रजाई ओढ़े हुए मिली। इस मामले की सूचना पाकर महिला के पति वीरेंद्र व पुत्र शुक्रवार की देर शाम पहुँचे। महिला के पुत्र जयराम कुमार ने अपने पड़ोसियों पिता व तीन पुत्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुराने किसी विवाद को लेकर माँ और बहन की हत्या का आरोप उसने पड़ोसियों पर लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरु कर दी। साथ ही घटना के अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपियों सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को पकड़कर पूछताछ में जुटी हुई है। 


दूसरे दिन डीआईजी व एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना

भीमपुरा। थाना क्षेत्र में माँ और बेटी की हत्या की सूचना के बाद पूरा पुलिस महकमा हलकान रहा। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसओजी व फ़ॉरेंसिक टीम तुरन्त पहुंच गयी। देर शाम पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ भी मौके पर पहुंच गए और घटना दूसरे दिन तक डटे रहे। कभी घटना स्थल तो कभी थाना मुख्यालय से जांच में लगी टीमों की मॉनिटरिंग कर रहे थे। घटना के दूसरे दिन डीआइजी आजमगढ़ भी मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी मातहतों से ली।




घटना की रात मां बेटी लौटी थी देर से

भीमपुरा। गांव के लोगों की माने तो माँ और बेटी दोनों घटना के दिन गुरुवार की रात्रि को काफी देर तक अपने घर नहीं लौटी थी। गांव के बगल वाले बस्ती में किसी समारोह में शामिल होने गयी थी। पास पड़ोस के लोगों की माने तो बहुत कम लोगों के साथ ही उनका उठना बैठना होता था। जिसके चलते उनसे कोई बिशेष मतलब नहीं रखता था। 

पक्का मकान होने के बावजूद सुनसान जगह व मड़हे में रहना ,सवालो में

भीमपुरा। माँ और बेटी की हत्या करने के लिए मड़हे का मकान हत्यारों के लिए मुफीद बन गया। गांव में पक्का मकान होने के बावजूद पिछले एक वर्ष से नहर के किनारे अपने खेत में बने मड़हे में मां और बेटी निवास कर रही थी। हालांकि पक्के मकान में केवल वीरेंद्र का ही परिवार रहता था। बावजूद इसके पक्के घर को छोड़कर मड़हे के मकान में वो भी बिरान स्थान पर रहना लोगों के समझ से परे है। जहां घटना घटित हुई है वहां वीरेंद्र के अलावे एक और मकान के अलावे सब सुनसान है। जिसका फायदा हत्यारों ने बखूबी उठाया।

      वीरेंद्र की पत्नी सुरजावति अपना राशन आदि गांव में स्थित पक्के मकान में ही रखती थी लेकिन रहने या सोने के लिए एक वर्ष से इसी मड़हे का उपयोग करती थी। लोगों की माने तो उसके पति व बच्चे इन दोनों को अपने साथ वाराणसी भी कई बार ले गए लेकिन ज्यादे दिन तक वहाँ नहीं टिकती थी। और बार बार वहाँ से वापस आकर इसी मड़हे में रहा करती थी। घर के चारों तरफ से आने जाने के लिए रास्ता है। जो हत्यारों को भागने में सहायक सिद्ध हुआ। बिरान स्थान और जाड़े की रात बिना भय वारदात को अंजाम देने के लिए काफी था।


आरोपियों से विवाद लगभग 4 साल पुराना,आरोपी के एक युवक की मृत युवती के साथ प्रेम संबंध में हुई थी पिटाई

भीमपुरा। गांव वालों की माने पीड़ित पक्ष द्वारा दिये गए तहरीर में आरोपियों से उनका विवाद तीन चार वर्ष पुराना है। घटना का कारण उस परिवार के युवक व रानी के साथ प्रेम संबंध का होना बताया जा रहा है। जिसमें युवक को मारपीट कर घायलावस्था में छोड़ दिया गया था। लोगों द्वारा जानकारी के बाद युवक के परिजन उसका इलाज कराए मगर बिना किसी विवाद के मामले का पटाक्षेप कर दिया।


बोले डीआईजी : चारों नामजद गिरफ्तार ,पूंछतांछ जारी

भीमपुरा। घटना स्थल पर शनिवार को पहुँचे डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि मां बेटी की हत्या में नामजद तहरीर मिली है। चारों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है ताकि कोई निर्दोष न फॅसे। जल्द ही घटना का पटाक्षेप हो जाएगा।