Breaking News

अतुल्य गंगा मिशन के सदस्यों का एनसीसी कैडेटों ने किया स्वागत

 





डॉ सुनील कुमार ओझा 

 बलिया ।। गंगा स्वच्छता जागरूकता मिशन पर निकले अतुल्य गंगा के सदस्यों का स्वागत  रविवार प्रातः7 बजे नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.विद्यालय माल्देपुर,बलिया में किया गया। गंगा स्वच्छता संदेश के साथ प्रयागराज से निकले गंगा मिशन के सदस्यों का स्वागत एवं विदाई बी.एच.यू स्थित एन.सी.सी ग्रुप ए वाराणसी के  93 यूपी एन.सी.सी.बटालियन बलिया के कमांडिंग ऑफिसर, अतुल्य गंगा के नोडल अधिकारी कर्नल डी.एस. मलिक के निर्देशन एवं मेजर डॉ अरविन्द नेत्र पाण्डेय (प्राचार्य सतीश चन्द्र कालेज बलिया ) तथा मेजर एस. के. पाण्डेय  के नेतृत्व में एन.सी.सी कैडेटों ने किया।इस मौके पर कैडेटों द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया बलिया के नोडल अधिकारी कर्नल डी.एस.मलिक ने बताया कि भागीरथ के प्रयास से गंगा स्वर्ग से इस धरा पर आई लेकिन प्रदूषण ने गंगा की हालत दयनीय कर दी। अगर प्रदूषण इसी रफ्तार से बढ़ता गया तो भविष्य में मुश्किल होगी।गंगा में गिरने वाले नाले गंगा प्रदूषण के मुख्य कारण हैं इन्हें रोकना होगा साथ ही फैक्ट्रियों से निकालने वाले केमिकल को भी गंगा में गिरने से रोक लगाई जानी चाहिए ताकि गंगा को निर्मल किया जा सके। इस मौके पर  93 यूपी बटालियन के पी.आई. स्टाफ एवं एन.सी.सी कैडेट्स का सराहनीय योगदान रहा।