Breaking News

अटल जी के जन्मदिन पर बेल्थरारोड नगर पंचायत को मिला डेकोरेटिव लाइट का तोहफा,चेयरमैन ने किया शुभारंभ

 





अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया ) ।।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री युग पुरुष भारत रत्न स्व0 अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर लगी डेकोरेटिव लाइटों का लोकार्पण किया। चेयरमैन श्री गुप्त ने स्व0 अटल विहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही स्विच आन कर डेकोरेटिव लाइट शुभारंभ किया । स्विच आन होते ही  पूरा नगर दूधिया रोशनी से जगमगाने लगा। इस मौके चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि आज युग पुरुष स्व0 अटल विहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर डेकोरेटिव लाइट नगर की जनता को समर्पित किया गया है।। कहा कि नगर के विकास के प्रति कटिबद्ध हूँ। नगर के विकास कार्य हो रहे है और आगे भी सभी सभासद गण व नगवासियो के सहयोग से होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगवासियो के सुख दुख में हर समय कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूँ। दिनेश कुमार गुप्त ने अपने चेयरमैन पद के  लगातार 8 वर्ष के शानदार कार्यकाल में नगर के विकास में चार चाँद लगाने का काम किया है। आज बिल्थरारोड के वार्ड  तिरंगे सदृश दूधिया रोशनी से जगमगा रहे है। इस मौके पर ईओ ब्रजेश कुमार गुप्त,आलोक कुमार गुप्त ,राम मनोहर गांधी, भाजपा नेता सतीश राव अंजय, मृत्युंजय गुप्ता, मनोज प्यारे, विनोद मद्धेशिया, सुनील साहनी, परवेज हमजा गुड्डू,  अमित जायसवाल ,मिंटू गुप्ता , विनय प्रकाश डेविड, चंदन मद्धेशिया, सज्जन सिंह आर्य, सतीश गुप्ता, विनोद जायसवाल, सभासद पिक्की वर्मा,   विक्की गुप्ता , गुड्डू जायसवाल,मौजूद रहे।