Breaking News

बच्चा होने का लालच देकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म



 शादी के कई वर्षो वाद भी महिला को नही हो सका है बच्चा

ए कुमार

कुरावली ,मैनपुरी।। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी होने के कई बर्षो वाद भी बच्चा न होने पर एक तांत्रिक ने बच्चा होने का लालच दिया। और तंत्र मंत्र करने के लिए उसे एकांत में ले जाकर आधी रात्रि के समय पर दुष्कर्म किया। महिला के घर पर बताने पर पति और परिवारियों ने तांत्रिक को पकड़कर उसकी जमकर खवर लेने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस तांत्रिक को थाने ले आई थी। समाचार लिखे जाने तक मामले में मुकदमा पंजीकृत नही हो सका था। थाने में मामला टालने का प्रयास किया जा रहा था।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर पर एक तांत्रिक शुक्रवार की दोपहर आया और भिक्षा मांगने लगा। तभी गांव की ही एक महिला ने उक्त महिला से कहा कि इन तांत्रिको को बहुत ही ज्यादा सिद्धी होती है। महिला उसकी बातों में आ गई। महिला ने अपनी परेशानी तांत्रिक के सामने रखी जिसपर पर तांत्रिक ने तंत्र मंत्र करके बच्चा होने का लालच महिला को दे दिया। महिला तंत्र मंत्र के लिए राजी हो गई। तांत्रिक ने दिन तंत्र मंत्र किया और दिन में तंत्र मंत्र अधूरा होने की कहकर चला गया। और कह गया कि वाकी का तंत्र मंत्र रात्रि में पूरा होता है। रात्रि के 11 बजे तांत्रिक महिला के घर पहुंच गया और तंत्र मंत्र करने के लिए घर में ही रुक गया। रात्रि के एक बजे तांत्रिक ने सो रही महिला और उसकी सास को जगाया और कहा कि कोई बोलेगा नही। अगर कोई बोलेगा तो तंत्र मंत्र काम नही करेगा। तांत्रिक ने महिला के पति को जगाने से मना कर दिया। उसके वाद तंत्र मंत्र करने के लिए तांत्रिक महिला को एक खेत में अकेले में काटने वाली खुरपी लेकर गया। वहां पर तंत्र मंत्र करने के वाद पुत्र रत्न प्राप्त के वहाने उसने महिला के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। तब तक महिला का पति जाग गया उसने घर पर अपनी मां से पत्नी के बारे में पूछा। पूरी बात पूछने के बाद तलाश करने निकल गया कुछ ही दूरी पर दोनो मिल गए। घर आने के बाद तांत्रिक अपने गंतव्य के लिए रात्रि में ही चल दिया। उसके जाने के वाद महिला ने पति को पूरी बात बता दी। जिसपर पति और परिवारियों व ग्रामीणों ने जा रहे तांत्रिक को पकड़ लिया। और खातिरदारी करने के बाद पुलिस को मौके पर बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


क्या कहते एसपी मैनपुरी

मामले में मेरे संज्ञान में नही है। मामले का पता लगाकर मुकदमा पंजीकृत कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश पांडेय एसपी मैनपुरी।