Breaking News

माली समाज ने सावित्री बाई फुले के जन्मदिन को महिला शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का लिया संकल्प




घरों में तस्वीर लगाना अनिवार्य

बलिया ।। दिनांक 3 जनवरी 2021 दिन रविवार को आधुनिक भारत की प्रथम प्रशिक्षित याचिका माता सावित्री बाई फुलो की 190 वीं जयन्ती माली विकास मंच के कैम्प कार्यालय आनन्द मेडिकल स्टोर कदम चौराहा बलिया पर बड़े ही धूम-धाम से आयोजित किया गया। इस पर्व पर माली विकास मंच के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर माली  ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पटचित्र पर माल्यार्पण किया । 

श्री चन्द्रशेखर ने उपस्थित लोगों को अपने संबोधन के द्वारा माता सावित्री वाई फुले के जीवन संघर्ष तथा जीवन परिचय को विस्तार पूर्वक वर्णन भी किया गया। वही कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए चन्द्रमोहन जी ने कहा कि समाज को माता सावित्री वाई फुले के रास्ते पर चल कर हमें अपने घर की लड़कियों को अच्छी शिक्षा देना चाहिए। 

कार्यक्रम में सभी लोगो ने मात सावित्री वाई फुले के जन्मदिन को महिला शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया तथा महिला शसक्तीकरण का प्रतीक माना। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा० कन्हैया जी माली ने समाज को शिक्षित, संगठित होने की जरुरत पर जोर देते हुए सभी लोगो को याद दिलाते हुए कहा  कि हम सभी माता सावित्रीबाई फुले के संघर्ष से ही समाज से ससम्मान जीवन यापन कर पा रहे हैं। इस लिए हमे एसे महान पुरुषों के योगदान को कभी न भूलते हुए समय समय पर याद करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नई पीढ़ी को भी बताना  चाहिए। कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी लोगो से अपने-अपने घरों में माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाने का निवेदन भी किया। 

कार्यक्रम में प्रमोद जी माली, नवल जी, कृपाशंकर जी, डॉ अवध बिहारी वर्मा, डॉ एम के शर्मा, अशोक मौर्या, विनोद जी, धर्मात्मा जी आदि लोग उपस्थित रहे।