Breaking News

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

 

                                 मृतक की फ़ाइल फोटो









रमेश चंद गुप्ता

दुबहड़ बलिया ।। स्थानीय थाना अंतर्गत अड़रा घोड़हरा निवासी एक युवक की मौत शुक्रवार को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांसडीह रोड पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस द्वारा युवक के शव का शिनाख्त नहीं होने के कारण परिजनों को घटना की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा देर शाम को प्राप्त हुई।

जानकारी के अनुसार विशाल सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह निवासी अड़रा घोड़हरा किसी कार्यवश शुक्रवार की सुबह ही घर से निकला था। देर शाम किसी व्यक्ति ने आकर सूचना दिया कि विशाल का कहीं पर एक्सीडेंट हो गया है। वह बलिया जिला चिकित्सालय में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाते ही परिजन भागे-भागे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों को बताया गया कि युवक की मौत हो चुकी है। उसका शव मर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मर्चरी में विशाल के शव को देखकर पहचानते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो भाइयों में छोटे विशाल का विवाह लगभग पांच वर्ष पहले हुआ था।  उसके छोटे-छोटे एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। युवक के मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर व्याप्त है। घटना की सूचना पाकर शुभनथही बैरिया निवासी समाजसेवी अंगद मिश्र फौजी, बलदेव गुप्ता टप्पू आदि सैकड़ों लोगों की भीड़ मृतक के दरवाजे पर इकट्ठे हो गई।