Breaking News

24 मई को रिलीज होगी यश कुमार की कॉमेडी फिल्म 'थोड़ा गुस्सा - थोड़ा प्यार' का ट्रेलर

 



मुंबई ।।भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार की कॉमेडी फ़िल्म 'थोड़ा गुस्सा - थोड़ा प्यार' का ट्रेलर 24 मई 2021 को रिलीज होने वाला है। इस फ़िल्म का ट्रेलर ज़ी बाईस्कोप के यूटयूब से सुबह 6 बजे जारी किया जाएगा। फ़िल्म का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें यश कुमार और निधि झा के साथ मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू की उपस्थिति अलग अंदाज में है। फ़िल्म का ये पोस्टर लोगों ने खूब पसंद भी किया और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज को तैयार है।


यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म 'थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार' एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी लगती है। फ़िल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। सुजीत वर्मा कहते हैं कि यह एक अलग ही तरह की कॉमेडी है, जो दर्शकों को खूब गुदगुआयेगी। फ़िल्म की कहानी व पटकथा एस के चौहान की है। पीआरओ रंजन सिन्हा- सर्वेश कश्यप हैं। संवाद एस के चौहान व संदीप कुशवाहा, संगीत मुन्ना दुबे, गीत राजेश मिश्रा, छायांकन जहांगीर का है। फ़िल्म में यश कुमार, निधी झा, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और विशेष भूमिका में अंजना सिंह  हैं। एक्शन हीरा यादव, नृत्य प्रवीण सेलर व महेश आचार्या कला अंजनी तिवारी कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं।