Breaking News

अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के बिहार शाखा का खुला कार्यालय

 



सिवान(बिहार) ।। शुक्रवार 14 मई को परशुराम जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा बिहार इकाई के प्रदेश कार्यालय  का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष सुधीर दुबे के पैतृक आवास मझवलिया में किया गया।उद्धघाटन संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी ,प्रदेश अध्यक्ष सुधीर दुबे एवं देवेंद्र दुबे सभासद ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर दुबे ने कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत है। हमलोग सकारात्मक सोच के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः के लिए समर्पित संगठन के साथ विगत दो  वर्षो से जुड़े है, यह हज़ारों ब्राह्मणों के खून पसीना व समर्पण से यह संगठन सर्वत्र व्याप्त हुआ है।

ब्राह्मण हित के लिए सभी जिलों में खुलेगा कार्यालय 


अभी तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए कोविड नियमो को ध्यान में रख  कार्यालय प्रारंभ किया गया है तथा संगठन के द्वारा ब्राह्मण एवं समाज हित के लिए किए जा रहे कार्य को और गति दिया जाएगा एवं बिहार के सभी जिलों में कार्यालय खोला जाएगा ताकि किसी भी ब्राह्मण के साथ किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वहां अपने जिले के कार्यालय में वह अपने समाज के लोगों के बीच अपनी समस्या को रख सके ।समस्या की जानकारी होते ही उसका निवारण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ।लॉकडाउन व कोरोना वैश्विक महामारी के कारण से जियो वीडियो मीटिंग, फेसबुक लाइव से वर्चुअल प्रदेशीय मीटिंग का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर ओड़िसा प्रदेश अध्यक्ष अमाया पाण्डेय,नितेश तिवारी,संदीप दुबे,मार्कण्डेय दुबे,रवि दुबे,राज नरेश दुबे,शैलेन्द्र दुबे,भूपेंद्र मिश्र,वीरेंद्र दुबे, केश्वर दुबे,विद्यासागर दुबे सहित कई संगठनप्रेमी मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन और सुधीर दुबे प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर सभी ने बुके फूल माला पहनाकर स्वागत किया।