व्यापारियों ने की बैठक,प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष रखी समस्याएं,संगठन की मजबूती पर दिया जोर
नीलेश दीपू
बिल्थरारोड बलिया ।। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने मंगलवार की शाम नगर क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान आलोक गुप्ता के आवास पर व्यापारियों की हुई बैठक में एकजुटता पर विशेष रूप से जोर दिया गया। बैठक में संगठन मजबूत बनाने व व्यापारियों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गांधी ने व्यापारियों से संगठन मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में प्रदेश मुख्यालय पर व्यापारियों की महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से व्यापारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए व्यापक रूप से जनसंपर्क किया जा रहा है। इस मौके संगठन के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू , सुनील कुमार टिंकू, हाजी तौहीद अनवर लारी, सतीश वर्मा, कृष्णा गुप्ता, नसीम अहमद, आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।