चाचा की भतीजे ने चाकुओं से गोंद कर की नृशंश हत्या,आरोपी फरार
बलिया ।। दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर गांव में भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा की हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी राजकरन नय्यर व एएसपी दुर्गा दत्त त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित भतीजा अभी पुलिस पकड़ में नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि दुबहर गांव निवासी अशोक सिंह (50) पुत्र बटेश्वर राय से किसी बात को लेकर भतीजे से तकझक हो गयी। बात-बात में ही भतीजे ने चाचा पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा आंगन में छट पटाते रहे, किंतु किसी ने उनकी मदद नहीं की। बता दे कि अशोक सिंह अविवाहित थे और अलग रहते थे ।लगभग 2 घंटे के बाद घटना की सूचना थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र को मिली, जिसके तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अशोक सिंह के शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। अशोक सिंह अपने हिस्से की लगभग एक बीघा जमीन को स्वयं जोतने एवं बोने का काम करते थे और खुद की व्यवस्था खुद से करते थे।