पिता की पुण्य तिथि पर गरीबो मे बांटे गर्म कपड़े व फल
बलिया।। शहर से सटे मिड्ढा गांव के सम्मानित समाजसेवी रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उनके बेटे विनोद सिंह ने अपने मित्रों के साथ पिता की पूर्ण तिथि को यादगार बनाने के लिए गरीबो व असहाय लोगो को सर्दी से राहत दिलाने के लिए गर्म कपड़े, चादर वितरित किया। सर्दी मे चादर और गर्म कपड़े पा कर गरीब व असहाय लोग राहत महसूस किये।आस पास मौजूद लोगों ने विनोद सिंह के इस बेहतर कार्य को देख कर सराहना किए।
बता दे कि बलिया शहर के बालेश्वर मंदिर के पास चादर ,व गर्म कपड़े व ब्रेड वितरण किया गया। वही विनोद सिंह ने कहा मेरे पिता जी स्वर्गीय रणजीत सिंह व्यक्तित्व के धनी आदमी थे। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहा हूं। इस कार्यक्रम के अवसर पर अजय सिंह,अशोक सिंह भाजपा नेता ,दीपू दुबे ,हैप्पी सिंह ,बब्बू चौबे,विजय प्रताप पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी पूर्व प्रमुख अखिलेश चौबे,टुनटुन सिंह अजय पांडे ,आदि लोग मौजूद रहे।