Breaking News

पीएम मोदी के कारण भारत के कदमों को अपना रही दुनिया




- मोदी सरकार के नौ साल पुरे होने पर भाजपा विधायक ने  गिनाई उपलब्धियां 

सुखपुरा (बलिया) : केन्द्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर  विधायक केतकी सिंह ने  उपलब्धियां गिनाई। कस्बा स्थित सुखपुरा पब्लिक कान्वेंट स्कूल  में  बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में श्रीमती सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को पूरी दुनिया अपना रही है।।

उन्होंने कहा कि मोदी युग में देश की राजनीति में परिवर्तन आया है। जातिवाद, शोषण व गुंडागर्दी को खत्म किया गया है। इसके पहले देश में परिवारवाद था। पीएम मोदी ने देश में एक माहौल बनाया है। जिससे साधारण लोक कार्यकर्ता को भी राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए  कहा कि मोदी ने पिछले नौ सालों में सरकार को गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया है। पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया जाता था लेकिन गरीबी नहीं हटती थी। कोरोना काल में भारत की तरफ दुनिया देखती थी। पीएम मोदी ने कोरोना से देश को बचाया। पूरी दुनिया ने कोरोना को लेकर उठाए गए भारत के कदमों को अपनाया है। दुनिया ने देखा कि किस तरह से 140 करोड़ लोगों को समय के अंदर  दो डोज लगवाया गया। 

कोरोना के समय से 80 करोड़ परिवारों को राशन दिया जा रहा है। इसमें कहीं कोई भेद नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भी सबकी सेवा में लगे रहे। बीते नौ सालों में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने में सहयोग किया। पीएम स्वनिधि योजना से गरीबों के जीवन में उजाला आया है। वर्तमान में दुनिया भर में महंगाई है। लेकिन भारत में महंगाई नहीं है। यहां पर महंगाई दर महज 6.3 प्रतिशत है। क्योंकि पीएम ने सभी के लिए कार्य किया। सबका साथ लेकर काम किया। न लिंग भेद किया, न जाती भेद किया और न धर्म भेद किया। उन्होंने महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाया। पीएम गरीब के बेटे हैं। उन्हें गरीब का दर्द मालूम है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के जरिए फ्री गैस सिलेंडर दिया। जिसमें अकेले एक करोड़ 75 लाख यूपी में दिया गया है। आजादी के बाद आज तक बिजली कनेक्शन नहीं था। 75 लाख बिजली कनेक्शन यूपी में दिया गया है।





हमारी सरकार ने देश में पेयजल संकट दूर किया। उत्तर प्रदेश में ही नल जल योजना के माध्यम से एक करोड़ आठ लाख घरों में पीने का जल पहुंचाया गया। पीएम ने असंगठित मजदूरों को भी काम का बेहरर माहौल दिया। आठ करोड़ तीस लाख जॉब कार्ड सिर्फ उत्तर प्रदेश में दिया गया है। यही वजह है कि अब बड़े शहरों में प्लायन नहीं होता। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो   54 करोड़ रुपये के विकासकार्यों की सौगात मिली है।  कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के साथ ही बालिका शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की है।

विधायक ने कहा कि बालिकाओं के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (आवासीय छात्रावास) हुसैनाबाद का नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख रुपए से कराया जा रहा है। जिसकी क्षमता 490 बालिकाओं की है। जहां भोजन, आवास, वस्त्र, पुस्तके आदि संपूर्ण शिक्षा नि:शुल्क रहेगी। निर्माण इस सत्र में पूरा कराकर अगले सत्र से शैक्षणिक कार्य शुरू करना प्रथमिकता होगी।

 वहीं, 28 करोड़ की लागत से तूर्तीपार श्रीनगर तटबंध के 62-65 किमी तक के कई स्थानों पर रेस्टोरेशन, परक्युपाईन, लांचिंग एप्रोन, स्लोप पीचिंग कार्य सहित कई स्पर निर्माण की परियोजना क्रियान्वित है। सभी निर्माण कार्य बरसात से पहले पूर्ण करा लिया जाएगा।  क्षेत्र के 33 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिल, 200 दिव्यांगो को ट्राई साईकिल और 103 दिव्यांगजनो में कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए हैं।

कहा कि  बांसडीह और सहतवार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्र के 953 से अधिक कन्याओं का विवाह हुआ। वित्तीय वर्ष 2023 में 1000 से भी अधिक जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है। सुरहताल नहर की विभिन्न माईनरो के किनारे पटरियों के निर्माण एक करोड़ 26 लाख की लागत से कराया जा रहा है। 11 करोड़ की लागत से PWD की 25 सड़कों टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य भी क्षेत्र भी हो रहा है।

 10.3 करोड़ की लागत से विभिन्न गांवों में नई तकनीक से भूकंप रोधी स्कूल बनेगा। क्षेत्र के गरीब बालिकाओं के लिए 5 लाख रुपए की लागत से समाज कल्याण विभाग द्वारा सिलाई मशीन एव इंटर लाकिंग मशीन का वितरण किया गया। किसानों के लिए बेहतर सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में कई नए नलकूपों का निर्माण और मरम्मत कार्य हो रहे है। क्षेत्र में 4535 नए वृद्धा पेंशन स्वीकृत हुए हैं। 87 लाख रुपए की लागत से रेवती क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल मुड़ीकटवा को पर्यटक स्थल बनाने का प्रयास हो रहा है।

कहा कि चुंकि यह सुखपुरा में  पत्रकार वार्ता हो रही है तो मै बताना चाहुंगी कि सुखपुरा बाजार‌ जाने वाला रास्ता काफी जर्जर हो गया था, जिसको अपने विधायक निधि से रास्ता बनवाया गया।हमारी सरकार गरीब, किसान के साथ हर व्यक्ति का ख्याल करती है। शौचालय , आवास , इलाज से लगाय भोजन की व्यवस्था भी हो रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी कि चर्चा विदेशो में भी हो रही है।मोदी जी प्रत्येक व्यक्ति का ख्याल रखने वाले प्रधानमंत्री है।कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से कोई भी किसान वंचित नहीं है।अगर किसी कारण से सम्मान योजना नहीं आ रहा है तो कैम्प लगा कर सुधार किया जा रहा है।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह भी उपस्थित रहे।