कर्मचारियों ने चलाया ब्रह्मास्त्र : बोले अटेवा प्रमुख बंधु -ना तीर से ना तलवार से पेंशन बहाल होगी आपके वोट के प्रहार से
मधुसूदन सिंह
बलिया।। कर्मचारियों ने अब पुरानी पेंशन बहाली के लिये निर्णायक आंदोलन लोकसभा चुनाव से पहले छेड़ दिया है। बिहार के ऐतिहासिक स्थल चम्पारण से पुरानी पेंशन बहाली रथ लेकर और जेपी के जन्म स्थान सिताब दियारा (जय प्रकाश नगर ) से रणभेरी बजाकर आरपार की लड़ाई का शंखनाद करके बलिया पहुंचे अटेवा प्रमुख विजय कुमार बंधु ने हजारों हजार कर्मचारियों के उमड़े जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि ना तीर से ना तलवार से पेंशन बहाल होगी आपके वोट के प्रहार से।
NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने #NPSनिजीकरण भारत छोड़ो यात्रा के दौरान अटेवियन्स को अपने संबोधन में कहा कि देश की उन्नति के लिए दिन-रात श्रम करने वाला कर्मचारी हाशिये पर है।सरकार कर्मचारी की बुढ़ापे की लाठी पेंशन को समाप्त कर अमानवीय कार्य कर चुकी है। उम्मीद है सरकार हमारी पुरानी पेंशन बहाली शीघ्र करेगी। उल्लेखनीय है कि #NPSनिजीकरण भारत छोड़ो यात्रा 1 जून से चम्पारण से आरम्भ होकर देशभर में कई चरणों में संचालित होगी। बिहार में यात्रा सम्पन्न होकर कल शाम को जे०पी०ट्रस्ट,बलिया पहुँची। जहाँ आज सुबह जेoपीoट्रस्ट पर सम्पूर्ण क्रांति के जनक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उत्तर प्रदेश में यात्रा का आरंभ किया गया।
तत्पश्चात शहीद स्मारक बैरिया पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बन्धु जी के नेतृत्व में संचालित यात्रा का बैरिया, हल्दी,दुबहर,बलिया नगर में अटेवा और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।जिलाधिकारी परिसर में आयोजित सभा को सत्येंद्र राय(प्रदेश उपाध्यक्ष)नीरज पति त्रिपाठी(महामंत्री)रंजना सिंह(महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष)भारत सिंह यादव, पीडब्ल्यूडी प्रदेश अध्यक्ष, नरेश ठाकुर राष्ट्रीय सलाहकार Nmops, डा कमल उसरी रेलवे, डी एन सिंह केंद्रीय रिटायर्ड साथी,अशोक कुमार चिकित्सा महासंघ प्रदेश महामंत्री,समीर कुमार पाण्डेय(जिला संयोजक,बलिया) आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी विनय राय,सह प्रभारी लाल बहादुर, संजय पाण्डेय,अखिलेश सिंह,मलय पाण्डेय,संजीव कुमार सिंह,पंकज सिंह,सरवत अफ़रोज़,चित्रलेखा सिंह,गणेश सिंह,राजीव गुप्ता आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।