Breaking News

पिकप में लदे 07 गोवंश के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


 



बलिया।।पुलिस अधीक्षक  एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ सदर एके मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में रविवार 09 जुलाई को थाना नरही पुलिस को गोवंश को बरामद करने व दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है।





नरही थाने के उ0नि0  अजय कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर  चेकिंग में कथरिया दौलतपुर तिराहे से एक पिकप वाहन में गोवंश लादकर ले जा रहे 02 नफर अभियुक्तगणों 1. हसीब पुत्र बसीर ग्राम किला इन्हौना थाना इन्हौना जिला अमेठी, 2. प्रभाकर सिंघ पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंघ ग्राम खखेरुआ थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी को गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये पिकप वाहन से 07 राशि गोवंश (गाय / बछड़ा) बरामद किया गया । 

अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना नरही जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 167/23 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।


            बरामदगी

1. 01 पिकप अशोक लीलैण्ड वाहन सं0 UP33BT 5215

2. 07 राशि गोवंश (गाय / बछड़ा)


        गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0  अजय कुमार यादव थाना नरही जनपद बलिया 

2. उ0नि0  अंजनी सिंह थाना नरही जनपद बलिया

3. का0 धनन्जय यादव थाना नरही जनपद बलिया

4. का0 रूकसाद खान थाना नरही जनपद बलिया ।