Breaking News

पेंशन शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिये बांसडीह बीआरसी पर हुई बैठक,1 से 9 अगस्त को सांसद आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम पर भी हुई चर्चा



बलिया।। जिला संयोजक  समीर कुमार पांडेय की अध्यक्षता में अटेवा /Nmops के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर 1 अक्टूबर 2023 को राम लीला मैदान, दिल्ली में प्रस्तावित "पेंशन शंखनाद रैली" को सफल बनाने, 30 जुलाई को लखनऊ में होने वाले नारी शक्ति पेन्शन अधिकार महा सम्मेलन में अच्छी सहभागिता बनाने, 1 से 9 अगस्त के बीच सांसद आवास पर घण्टी बजाओ कार्यक्रम में अधिक से अधिक साथियों के प्रतिभाग करने व सदस्यता आदि प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु बुधवार को अटेवा बलिया की महत्वपूर्ण ब्लॉक इकाई बाँसडीह की आवश्यक बैठक बीआरसी, बाँसडीह के सभागार में सम्पन्न हुई।



       इस बैठक में वक्ताओं ने अटेवा के सतत संघर्षों, पाँच राज्यों में पेंशन बहाली और देश भर में #NPS निजीकरण भारतछोड़ो यात्रा के माध्यम से वैचारिक क्रांति द्वारा पेंशन आंदोलन को नई ऊंचाई प्रदान करने पर बन्धु जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा 2023 में हम सभी शिक्षक/कर्मचारी बंधुओं को अपने वैचारिक व सैद्धांतिक कर्तव्यों द्वारा सरकार पर दबाव बनाना है कि वह हमारी पेंशन बहाल करे। इसके लिए आगामी 1 अक्टूबर को प्रस्तावित पेंशन शंखनाद रैली कार्यक्रम को शानदार ढंग से ऐतिहासिक बनाना हम सभी अटेवियंस का धर्म है। हमें आपस मे मिल जुलकर, संवाद व सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ा कर अधिकाधिक साथियों को दिल्ली के कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए अनवरत प्रयास करना है।





इसके अलावा बैठक में सांगठनिक महत्व के कई महत्वपूर्ण  बिंदुओं पर चर्चा की गई।  सभी वक्ताओं ने नेतृत्व द्वारा नारी शक्ति पेंशन अधिकार महासम्मेलन, घंटी बजाओ, दिल्ली चलो व सदस्यता आदि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता श्री हरेराम सिंह जी ने कहा कि पुरानी पेंशन हर साथी का संवैधानिक हक है... इसीलिए अटेवा के हर कार्यक्रम में हमारा सहयोग रहा है और आगे भी सदा बना रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार सिंह(जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर) द्वारा की गई।

       आज की इस महत्वपूर्ण बैठक को समीर कुमार पांडेय(जिलाध्यक्ष अटेवा), राकेश कुमार मौर्य(वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), राम जी वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, बाँसडीह), आदित्य यादव(महामंत्री, बाँसडीह), गौरव पाण्डेय(उपाध्यक्ष, बाँसडीह), दीन दयाल प्रसाद ARP, राम राज प्रसाद, वंदना गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, सुनंदा मिश्रा, सुनील सिंह, रंजीत वर्मा, अमरजीत सिंह, नीरज तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से संजय खरवार(कोषाध्यक्ष बांसडीह), प्रमोद वर्मा(मीडिया प्रभारी), अभिषेक सिंह(सोशल मीडिया), सत्य नारायण वर्मा, डिम्पल रानी, सतीश कुमार सिंह, संतोष कुमार, एकलव्य कुमार, शिवनाथ राम, देश बन्धु, प्रदीप ठाकुर, सुमित्रा यादव, प्रिंस गुप्ता, रमेश यादव, वसंत कुमार, रमन सिन्हा, देवेश सिंह, सुधीर दुबे, हेमंत कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, बालेश्वर वर्मा, परशुराम प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, रोहित चौबे, राहत अली अंसारी, अरविंद कुमार यादव, शैलेन्द्र ओझा, कन्हैया प्रसाद, अभिषेक कुमार पाण्डेय, भरत जी पाण्डेय, प्रितेंद्र सिंह, राम प्रताप यादव, निर्भय नारायण सिंह, प्रेम चंद, कृष्णानंद, त्रिभुवन तिवारी, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमाए गुप्ता, राहुल पाल, सिद्धार्थ सिंह, चंदन सिंह आदि अटेवियन्स साथी उपस्थित रहे।