Breaking News

प्रयाग के दो साहित्यकारों का बिहार में तीस और यूपी में 31 जुलाई को किया जायेगा सम्मानित




प्रयागराज।। प्रयाग के साहित्यकार डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय को उनकी पुस्तक बाल कविता संग्रह  परी और पीहू     पर खगड़िया में 30 जुलाई 2023  को सम्मानित किया जा रहा है, इनके साथ डॉक्टर राम लखन चौरसिया वागीश की पुस्तक मेरी माला  पर डॉक्टर चौरसिया जी को भी अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच खगड़िया द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इसके पश्चात उपरोक्त दोनों साहित्यकारों को 31 जुलाई को रामरती  इंटर कॉलेज द्वारिका गंज सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर भी सम्मानित किया जाएगा।





उपरोक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह ने दी है। श्री सिंह ने बताया कि साहित्यकारों का प्रस्थान 28 जुलाई को पटना के लिए होगा जहां 29 जुलाई को महासंघ की बैठक के पश्चात खगड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे।