Breaking News

नगरा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद







बलिया।।पुलिस अधीक्षक  एस. आनन्द के  निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के  पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा  मो. फहीम कुरैशी व  अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया के निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने और अपहृता को बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। 

 





             उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 24.07.2023 को उ0नि0 राम सकल यादव मय हमराह का0 विवेक कुमार यादव के थाना हाजा से रवाना होकर मुखवीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 180/23 धारा 363,366 376(3) भादवि व 3/4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गोलू पाण्डेय उर्फ नित्यानन्द पाण्डेय पुत्र रामानन्द पाण्डेय निवासी किड़िहरापुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया को इग्लिशिया नहर पुलिया वहद्ग्राम ताड़ीबड़ागांव से समय 11.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।