Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का स्थापना दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन शनिवार से : बलिया में मरीजों में दूध व फल वितरण के साथ किया जायेगा पौधरोपण




भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सभी  इकाइयां  करेंगी विविध आयोजन 

प्रयागराज।।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 24 वां स्थापना दिवस समारोह 15 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  पवनेश  कुमार पवन ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय तथा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया के संयुक्त निर्देशन में संपूर्ण देश में कार्यरत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की इकाइयां स्थापना दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन 15 जुलाई से शुरू करेंगी जो 22 जुलाई तक चलेगा।मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रयागराज की महानगर इकाई के तत्वावधान में कवि सम्मेलन   पुस्तक लोकार्पण एवं पत्रकार साहित्यकार सम्मान समारोह 15 जुलाई को सायं 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक महाराष्ट्र मंडल सभागार अलोपी बाग प्रयागराज में आयोजन किया गया है।जिसकी अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा करेंगे। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार अखिल भारतीय हिंदी महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल जी रहेंगे।





अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्र,और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रांतीय प्रभारी सच्चिदानंद मिश्र, ख्याति लब्ध साहित्यकार जनकवि जय प्रकाश शर्मा प्रकाश डॉक्टर प्रदीप चित्रांशी  मंचासीन रहेंगे । समारोह का संचालन हिंदी दैनिक शहर समता के संपादक उमेश चंद्र श्रीवास्तव  करेंगे। 

    केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि आयोजन में उपस्थित कवियों साहित्यकारों और पत्रकारों को उनकी उपलब्धियों पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही महासंघ के संस्थापक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय पर केंद्रित हिंदी साप्ताहिक  शहर समता  विशेषांक का  लोकार्पण होगा। इसके साथ ही पत्रकार महासंघ के साहित्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह प्रभारी उत्तर प्रदेश डॉ राम लखन चौरसिया बागीश की पुस्तक नूतन साहित्य की अवधारणा का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

 इस व्यवस्था में महानगर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विकास केलकर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। साथ ही महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों का भी सानिध्य सहयोग रहेगा। इसी क्रम में पूरे सप्ताह भर विभिन्न इकाइयों द्वारा आयोजन किए जाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि महासंघ का आगामी स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा इसलिए उसकी तैयारी के लिए पूरे वर्ष पर्यंत कार्यक्रमों की श्रृंखला केंद्रीय कार्यालय द्वारा सूचीबद्ध की जा रही है और सक्रियता  के आधार पर विभिन्न इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।

 बलिया में जिलाध्यक्ष अजीत पाठक व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा के नेतृत्व में तहसील इकाई सिकंदरपुर द्वारा वृक्षारोपण और मरीजों में फल वितरित किया जायेगा। बलिया महिला चिकित्सालय में प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह, जिला संरक्षक अशोक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सदर तहसील इकाई द्वारा मरीजों में दूध व फल का वितरण किया जायेगा। साथ पौधरोपण भी किया जायेगा। रसड़ा इकाई और बांसडीह इकाई द्वारा भी पौधरोपण और अन्य कार्यक्रम करने की सूचना है।